मीरजापुर
नगर के चेतगंज स्थित केसरवानी धर्मशाला का पुनर्गठन अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर रविवार, 19 अप्रैल 2026 को चुनाव अधिकारी केसरवानी वैश्य सभा मीरजापुर के अध्यक्ष अनिल केसरवानी की अध्यक्षता में सकुशल सम्पन्न हुआ।
संरक्षक हेतु रामचन्द्र केसरवानी व सुरेश चन्द्र केसरवानी का मार्गदर्शन कमेटी को प्राप्त होगा। अध्यक्ष पद का दायित्व श्यामसुन्दर केशरी व महामन्त्री पद का दायित्व विन्ध्यवासिनी प्रसाद केसरवानी को उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से दिया गया।

इसी क्रम में कोषाध्यक्ष हेतु संजीव केसरवानी व प्रबन्धक हेतु अनिल केसरवानी को भी उपस्थित सदस्यों ने दायित्व प्रदान किया।
नई कमेटी द्वारा तीन महीने के भीतर सम्पूर्ण कार्यकारिणी का विस्तार कर अपने पूरे कार्यकाल की समयबद्ध योजनाओं को सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत कर उनकी संस्तुति प्राप्त करनी होगी।
उपस्थित सदस्यों द्वारा नवीन दायित्वधारकों को बधाई व सम्पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया
जिसमें प्रमुख रूप से संतोष केसरवानी, विजय केसरवानी, अभिषेक केसरवानी, शिवम केसरवानी, श्रीकान्त केसरवानी, राहुल केसरवानी, बालगोविंद केसरवानी, हार्दिक केसरवानी, संजय गुप्ता, शम्भू नाथ केशरी, श्याममोहन गुप्ता, भरतलाल केसरवानी, राजा केसरवानी, शिवशंकर केसरवानी, प्रीतम केसरवानी, मनीष केसरवानी, संजय केसरवानी, अंशु केसरवानी, विनोद केशरी, गिरधारी, राकेश गुप्ता, कन्हैया केशरी व नंदकिशोर केशरी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव











Users Today : 11
Users This Year : 23953
Total Users : 36546
Views Today : 11
Total views : 71827