फूलपुर/ वाराणसी
वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर फूलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा सुरही स्थित लाइनेक्स हॉस्पिटल के सामने एक गंभीर सड़क हादसा हुआ.
कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दंपत्ति अपने बच्चे सहित घायल हो गए.
तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
वहीं, कार में सवार लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं.
सामने स्थित लाइनेक्स हॉस्पिटल के चिकित्सा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और प्राथमिक उपचार प्रदान किया. उनकी मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.
घायलों का नाम शुभम कुमार (30) पुत्र गिरीश अंतिमा (27) पत्नी शुभम कुमार निवासी गजापुर, बड़ागांव एवं डेढ़ वर्षीय बच्चे को दुर्घटना में हल्की चोटे आयीं है.
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
घटना की सूचना पाकर केसरिया भारत के प्रदेश अध्यक्ष गौरीश सिंह एवं सुरही के ग्राम प्रधान रविंद्र नाथ यादव बीडीओ पिंडरा एवं बीडीओ जलालपुर के साथ मौके पर पहुँचे तथा इलाजरत घायलों एवं उनके परिजनों से मुलाक़ात किया.
घटना आज मंगलवार प्रातः लगभग 11बजे की है.











Users Today : 11
Users This Year : 23953
Total Users : 36546
Views Today : 11
Total views : 71827