मीरजापुर
जिले को टीबी मुक्त बनाने के क्रम में शासन स्तर से जॉच व इलाज की सुविधा निःशुल्क प्रदान करने की प्रक्रिया जारी है किंतु इलाज पर चल रहे मरीजों को पोषण पोटली भेंट करते हुए गोद लेने के संख्या बल जिले में कम होने की स्थिति में अब स्वयं मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा मरीज हित में कमान संभालते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी से विशेष पहलकर जिले के समस्त ब्लॉकों हेतु कुल प्राप्त 501 टीबी मरीजों को पोषण पोटली उपलब्ध कराने के सराहनीय कार्य का शुभारंभ जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार के हाथों से नगर के 51 टीबी मरीजों को पोषण पोटली भेंट कराकर किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि आप सभी अपने-अपने क्षेत्र में टीवी के प्रति लोगों को जागरूक करें साथ ही टीबी मरीजों को नियमित दवा सेवन करने के लाभ के विषय में बताते हुए जनपद को टीवी फ्री बनाने में अपना योगदान दें, उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि मरीज के हित में यह पहल एक सराहनी और मददगार पहल है ऐसे नेक कार्यों में सम्मानित एवं सक्षम लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की आवश्यकता है जिससे कि हमारा जनपद टीबी मुक्त हो सके।
वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि टीबी मरीजों के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी से उपलब्ध पोषण पोटली का शीघ्र वितरण करने हेतु जिले के सभी एमओआइसी को आदेशशित किया जा चुका है। रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला अध्यक्ष आषुतोष दुबे द्वारा जिले को टीबी मुक्त बनाने हेतु कहा कि मेरी समिति द्वारा आगामी समय में भी ऐसे सहयोग दिए जाते रहेंगे।
उपरोक्त आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, एसीएमओ वीरेंद्र कुमार चैधरी, डॉ मुकेश प्रसाद, डॉ अनिल ओझा, डॉ गौतम डॉक्टर राकेश पटेल, डॉ आनंद यादव, डाक्टर डॉ आनंद, डॉ अवधेश, डॉ नवनीत, डीपीएम अजय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव











Users Today : 4
Users This Year : 17445
Total Users : 30038
Views Today : 4
Total views : 59522