वाराणसी:
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, जनपद वाराणसी के तत्वावधान में लहरतारा स्थित ‘त्रिलोचन वाटिका’ में रंगोत्सव, सांस्कृतिक उत्सव और पारिवारिक स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में कायस्थ समाज के सैकड़ों परिवारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और एकजुटता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सौरभ श्रीवास्तव (जेल अधीक्षक, जिला कारागार वाराणसी) रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में, सदस्य विधान परिषद आशुतोष सिन्हा, एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल श्रीवास्तव उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और समाज की उन्नति के लिए एकजुट होने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों की गरिममामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से:
शैलेंद्र श्रीवास्तव (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अ.भा.का. महा.)
आरुणी चन्द्र सिन्हा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अ.भा.का. महा.)
हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव (प्रदेश संरक्षक)
प्रदीप श्रीवास्तव (राष्ट्रीय मंत्री)
दिवाकर लाल श्रीवास्तव (राष्ट्रीय संरक्षक)
प्रो. शरद श्रीवास्तव (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य)
इस सफल आयोजन की रूपरेखा जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव (आयोजक) और अभिनव श्रीवास्तव (संयोजक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवा संभाग) के कुशल नेतृत्व में तैयार की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में को-ऑर्डिनेटर श्री विनय सिन्हा गठरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईं. मकरन्द श्रीवास्तव, पी.के. श्रीवास्तव, समाजसेवी धनंजय श्रीवास्तव और लोकेन्द्र श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा।

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद कार्यक्रम का समापन सामूहिक ‘सहभोज’ (प्रीति भोज) के साथ हुआ, जहाँ सभी ने एक-दूसरे को रंगोत्सव की बधाई दी।










Users Today : 41
Users This Year : 11543
Total Users : 24136
Views Today : 89
Total views : 47340