वाराणसी पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा कैम्प कार्यालय में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने महिला सशक्तिकरण (मिशन शक्ति 5.0) के अंतर्गत महिला संबंधी अपराधों पर “Zero Tolerance” नीति अपनाने, असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही तथा हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाने पर बल दिया।
जनशिकायतों एवं लंबित विवेचनाओं के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, निस्तारण उपरांत प्राप्त फीडबैक पर ध्यान देने और प्रत्येक थाने द्वारा प्रति सप्ताह एक गुडवर्क करने के निर्देश दिए गए।
आगामी त्यौहारों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु नियमित गश्त, सीसीटीवी मॉनिटरिंग और अन्य सुरक्षा उपाय लागू करने, बिना नम्बर व संदिग्ध वाहनों पर विशेष निगरानी तथा अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारु करने पर बल दिया गया।
साथ ही ऑटो, ई-रिक्शा आदि को निर्धारित लाइन में खड़ा कराने और संवेदनशील क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग कर जनता से संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिसकर्मियों को जनता से शालीनता व संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करने हेतु भी निर्देशित किया गया।
गोष्ठी में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय श्री शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध श्री राजेश कुमार सिंह, समस्त पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे ।