पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 02 वाहन क्रमशः बुलेरो मैक्स पिकअप व मैजिक से कुल 04 राशि गोवंश की बरामदगी करते हुए 05 शातिर गो-तस्करों को किया गया गिरफ्तार।
चन्दौली सैयदराजा पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा गौ तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखऱ व क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार* के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डय के कुशल नेतृत्व मे दिनांक 21.09.2025 को
थाना सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार एनएच-02 हाइवे पर स्थित ग्राम जेठमलपुर हाइवे के पास से चेकिंग के दौरान कुल 02 वाहन क्रमशः बुलेरो मैक्स पिकप रजि. नं. HR67E982 व मैजिक रजि0 नं. UP65JT6491 से कुल 04 राशि गोवंश की बरामदगी करते हुए 05 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। बरामदगी व
गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 279/25 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।