वाराणसी नगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा दिनांक 22 सितंबर 2025 दिन सोमवार को दोपहर 4 बजे सिगरा स्थित श्रद्धेय तिलक जी की प्रतिमा के सामने ” विभिन्न बानो को जीएसटी मे मिली राहत हेतु केंद्र सरकार का आभार ” कार्यक्रम किया गया |

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी नगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा दिनांक 22 सितंबर 2025 दिन सोमवार को दोपहर 4 बजे सिगरा स्थित श्रद्धेय तिलक जी की प्रतिमा के सामने ” विभिन्न बानो को जीएसटी मे मिली राहत हेतु केंद्र सरकार का आभार ” कार्यक्रम किया गया | कार्यक्रम में नगर के प्रमुख व्यापारी संगठनों ने आतिशबाजी करके अपनी खुशी का इजहार किया एवं केंद्र सरकार को इस निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया |

मंडल अध्यक्ष संजीव बिल्लू ने जहां एक तरफ केंद्र सरकार का हृदय से आभार प्रकट किया वहीं “व्यापारी आयोग” की बहु प्रतीक्षित मांग की तरफ केंद्र सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया |
संरक्षक अशोक अग्रहरि एवं मदन मोहन कपिल ने बोला कि व्यापारी आयोग की मांग पूरी हो जाए तो जीएसटी की खुशी चौगुनी हो जाएगी |
उपाध्यक्ष राजेश त्रिवेदी,राकेश मिड्ढा, शोभनाथ मौर्य,विनोद सिंह,मनोज दुबे, संजय बनर्जी एवं यादवेंद्र सिंह ने बताया कि ऑटोमोबाइल,बीमा,इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर सहित खानपान की अनेक चीजों में राहत से मध्यम व निम्न आय वर्ग के लोगों में हर्ष व्याप्त है |

मंडल पदाधिकारी राकेश गुप्ता,मनोज रावत,रोहित पाठक,विभूति मिश्रा,दीपक गुप्ता, जितेंद्र मौर्य,सिंधु सोनकर,सुरेश वाध्या,सरदार हरदयाल सिंह,सरदार विक्की भाटिया,पंकज पटेल,सुशील गुप्ता,रुपेश,आकाश श्रीवास्तव,योगेश वर्मा,नंदकिशोर अरोड़ा,मनोज सोनकर,लकी वर्मा ने इसे ऐतिहासिक निर्णय बताया |

स्वादिष्ट फलाहारी मिठाई,आकर्षक आतिशबाजी एवं ढोल नगाड़े से व्यापारी जगत ने एक स्वर से बोला ” धन्यवाद मोदी सरकार “

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चितईपुर व्यापार मंडल, वाराणसी टेंट एसोसिएशन,सिगरा महमूरगंज व्यापार मंडल,बीज एवं कीटनाशक व्यापार मंडल,माधोपुर व्यापार मंडल,अर्दली बाजार व्यापार मंडल,सोनिया व्यापार मंडल,लघु उद्योग व्यापार मंडल,होटल एसोसिएशन,मालवीय मार्केट,लक्सा व्यापार मंडल,ट्रक एवं ट्रांसपोर्ट संगठन, चौक मणिकर्णिका व्यापार मंडल सहित पेट्रोलियम,इलेक्ट्रॉनिक,खाद्यान्न,परचून,दवा,फर्नीचर,लकड़ी उद्योग,मार्बल व्यापार आदि के प्रमुख व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित थे |
धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक सुमित मौर्या निक्की एवं सत्यार्थ भारती ने किया |

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई