शहाबगंज (चंदौली) अमर शहीद धर्मदेव कुमार गुप्ता की पंचमी पुण्यतिथि शुक्रवार को ग्राम ठेकहा में श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर तिरंगा यात्रा, कैंडल मार्च एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है।
विदित हो कि वीर सपूत धर्मदेव कुमार गुप्ता वर्ष 2021 में छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले में देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। उनकी शहादत क्षेत्र ही नहीं, पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।

उनकी स्मृति में आयोजित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम के तहत अपराह्न तीन बजे तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद कैंडल मार्च व श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी, जिसमें शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
अंत में जलपान की व्यवस्था की गई है। शहीद के भाई धनंजय गुप्ता ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शहीद को नमन करने की अपील की है।
रिपोर्ट – मोहम्मद तस्लीम











Users Today : 128
Users This Year : 23919
Total Users : 36512
Views Today : 283
Total views : 71780