मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को बरेका मैदान में चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य पर आधारित तीन दिवसीय महानाट्य का उद्घाटन शाम को छह बजे करेंगे। इस दौरान एमपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को विशेष ‘वैदिक घड़ी’ भेंट करेंगे।
महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ की ओर से आयोजित होने जा रहे महानाट्य का शुभारंभ महाकाल की आरती से होगा। उत्तर प्रदेश में पहली बार बनारस में इस भव्य महानाट्य का मंचन किया जा रहा है। कार्यक्रम में 200 से अधिक कलाकार भाग लेंगे। 18 घोड़े, दो रथ, चार ऊंट, एक पालकी और एक हाथी भी प्रस्तुति को जीवंत बनाएंगे। महानाट्य में तीन मंचों का निर्माण किया गया है।
सिंहासन बत्तीसी, बेताल पच्चीसी और भविष्य पुराण के प्रसंगों को दर्शाया जाएगा। 27 फीट ऊंचा सिंहासन मुख्य आकर्षण होगा। सम्राट विक्रमादित्य के जन्म से लेकर राजतिलक तक की गाथा, उनके आदर्श, न्यायप्रियता और शकों पर विजय की कथा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा।
महानाट्य को पद्मश्री डॉ. भगवतीलाल राजपुरोहित ने रचा है, जबकि निर्माण राजेश कुशवाहा और निर्देशन संजीव मालवीय ने किया है। इसमें आधुनिक तकनीक का भी उपयोग होगा। 400 से अधिक लाइट, बड़ी एलईडी स्क्रीन और दो बार आतिशबाजी होगी।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला










Users Today : 18
Users This Year : 18082
Total Users : 30675
Views Today : 20
Total views : 60897