चकिया, चंदौली चकिया क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख शंभुनाथ यादव के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा मिल रही है। उनके कार्यकाल में बिभिन्न गांव-गांव तक सड़क, सीसी रोड नाली, पेयजल मनरेगा और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिससे आम जनजीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।
चकिया ब्लॉक प्रमुख शंभुनाथ यादव ने पदभार संभालने के बाद से ही जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में अधुरे पड़े विकास कार्यों को तेजी से पुरा कराया जा रहा है। साथ ही, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि शंभुनाथ यादव जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनते हैं और उनका समाधान कराने का प्रयास करते हैं। उनकी कार्यशैली से ग्रामीणों में विश्वास बढ़ा है और विकास कार्यों में पारदर्शिता आई है।
ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य चकिया क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की जाएंगी, जिससे क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।
चकिया ब्लॉक प्रमुख शंभुनाथ यादव के प्रयासों से क्षेत्र में विकास की नई कहानी लिखी जा रही है, जो आने वाले समय में चकिया को एक आदर्श ब्लॉक के रूप में स्थापित कर सकती है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 2
Users This Year : 18098
Total Users : 30691
Views Today : 3
Total views : 60920