चंन्दौली बबुरी मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत तथा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के दृष्टिगत प0 कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय चन्दौली के एस0एन0सी0यू0 वार्ड में जन्मी 22 नवजात बालिकाओं को बेबी किट एवं सम्मान पत्र वितरित करते हुए विभिन्न योजनाओ के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करने के साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरो के बारे में भी जानकारी दी गयी

तथा बालिकाआं के अभिभावक को यह भी अवगत कराया गया कि जन्मी बच्चियों को कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत निर्धारित श्रेणी में समस्त वांछित अभिलेखों सहित आवेदन कराकर योजना का लाभ ले सकते है। कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण विभाग की जिला मिशन को-ऑर्डिनेटर रागिनी सिंह, अर्चना देवी, काउंसलर तथा अनीता नर्स, वन स्टॉप सेंटर चन्दौली सहित हास्पिटल के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।










Users Today : 3
Users This Year : 18099
Total Users : 30692
Views Today : 4
Total views : 60921