अधिवक्ता पुलिस विवाद अपर जिला मजिस्ट्रेट की पहल पर वाराणसी में हाई लेवल मीटिंग

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी   अधिवक्ताओं और पुलिस के बीच चल रहे विवाद को शांत कराने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की है। अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) की ओर से रविवार को एक आधिकारिक पत्र जारी कर शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट भवन में हाई-लेवल मीटिंग बुलाने की घोषणा की गई।

 

पत्र के अनुसार, दी सेंट्रल बार एसोसिएशन ‘बनारस’ वाराणसी और दी बनारस बार एसोसिएशन, वाराणसी के अध्यक्ष एवं मंत्री को इस अहम बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस बैठक का मक़सद अधिवक्ताओं और पुलिस के बीच हालिया तनाव को सुलझाना और आगे के लिए आपसी सहयोग का रास्ता निकालना है।

 

प्रशासनिक सूत्रों का मानना है कि यह बैठक विवाद को पटरी पर लाने में निर्णायक साबित हो सकती है। पूरे शहर की निगाहें अब कलेक्ट्रेट भवन में होने वाली इस हाई-लेवल मीटिंग के नतीजों पर टिकी हुई हैं।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

 

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।