पीएम श्री विद्यालय चकिया प्रथम विद्यालय मनाया गया गया वार्षिक उत्सव।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली चकिया   प्रथम विद्यालय पर पीएम श्री स्कुल पर वार्षिकोत्सव मनाया गया जो कि स्कुल फॉर राइजिंग इंडिया के अंतर्गत पुरे देश में मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है। पी एम श्री वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना जिसमें बच्चों ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों का मन मोहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कैलाश आचार्य विशिष्ट चकिया चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव रहे कार्यक्रम में बैंड पार्टी और स्काउट के बच्चों ने मुख्य अतिथि का स्वागत मंच तक लाकर किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माला पहनाकर एवं दीप प्रज्वलन से शुरू हुई। सरस्वती वंदना स्वागत गीत के पश्चात विभिन्न मनमोहक कार्यक्रम हुए जिसमें शिव तांडव, भारत माता वंदना, राष्ट्रीय एकांकी, जागो भारत के ललनवा, जिमनास्टिक योग पीटी विशेष प्रदर्शन, वीरों भारत भूमि को बचाना समेत अनेक रंगारंग प्रग्राम हुए एवं अभिभावक भी बच्चों का तालियों से स्वागत किए।

स्थानीय विधायक आचार्य ने कहा कि इन बच्चों में सीखने की अचूक क्षमता है इन्हें संवारा जाए तो यह देश को निश्चित ही ऊंचाई पर ले जाएंगे। वहीं शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने धन्यवाद भाषण के दौरान कहा कि पीएम श्री विद्यालय सभी विद्यालयों के लिए रोल मॉडल है, इससे बच्चों में पढ़ने की ललक बढ़ेगी, आधुनिक लाइब्रेरी व स्पोर्ट क्षेत्र में विस्तार के माध्यम से सर्वांगीण विकास होगा।

कार्यक्रम में अध्यक्ष अजय गुप्ता विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश पटेल एआरपी संदीप कुमार अजीत पटेल रिजवान कविंद्र गौतम सुनीता पटेल रजनी जयसवाल शालु कटियार सुनीता अशोक चंद्रकिरण नीतू मौर्य समेत सैकड़ो नगरवासी व शिक्षक मौजुद रहे।

कार्यक्रम का संचालन बाबुलाल ने किया।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।