चन्दौली दुल्हीपुर पवित्र माह रमज़ान के आखिरी जुमा (अलविदा जुमा) की नमाज़ शिया जामा मस्जिद मिलकियाना में शांतिपूर्ण और श्रद्धा के माहौल में अदा की गई। इस अवसर पर सुबह से ही नमाज़ियों की भीड़ मस्जिद में उमड़ने लगी।
नमाज़ अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और पूरे अनुशासन के साथ नमाज़ अदा की।नमाज़ के दौरान देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ मांगी गई। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया।
स्थानीय निवासी उरूज हैदर ने बताया सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।











Users Today : 11
Users This Year : 23953
Total Users : 36546
Views Today : 11
Total views : 71827