चंदौली सिकंदरपुर पंचायत भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह 2026 के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक संस्था ROSA संस्थान द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिलाओं की सुरक्षा, आत्म-सम्मान, सहयोग, आत्मनिर्भरता, दहेज प्रथा, बाल विवाह तथा महिलाओं के अधिकारों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर Indian Public School Sikanderpur की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया तथा बाल विवाह पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। छात्राओं ने अपने अभिनय के माध्यम से समाज में महिलाओं की स्थिति, शिक्षा के महत्व और जागरूकता का सशक्त संदेश दिया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन कार्यालय से आई सुपरवाइजर सोनी जी ने बच्चों के अधिकार, बच्चों की सुरक्षा, वूमेन पावर हेल्पलाइन, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, सुकन्या सुमंगला योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।
वहीं बिशनपुर की शिक्षिका अनुराधा जी ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में सिकंदरपुर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मालती देवी, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर कुमारी प्रीति, मास्टर ट्रेनर शमीमा अख्तर, तथा ROSA संस्थान की साधना जी और सावित्री जी भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए और उन्हें समाज में सशक्त भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना और समाज में सकारात्मक संदेश देना रहा।










Users Today : 5
Users This Year : 10663
Total Users : 23256
Views Today : 6
Total views : 45667