चन्दौली उप कृषि निदेशक, भीमसेन ने बताया कि भारत सरकार एवं कृषि निदेशालय, उ०प्र० (पी०एम० किसान प्रकोष्ठ) कृषि भवन लखनऊ द्वारा निर्देश प्राप्त हुआ है कि दिनांक 13.03.2026 को सायं 05:00 बजे गुवाहाटी (असम) से प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत किसानों की 22वीं किश्त जारी किया जायेगा।
जिसमें जनपद चन्दौली के कुल 198246 किसानों के बैंक खाते में धनराशि रू0-39.65 करोड़ हस्तान्तरित की जायेगी। जनपद स्तर पर कृषि विज्ञान केन्द्र तथा समस्त विकास खण्ड एवं समस्त ग्राम पंचायत के पंचायत भवनों पर प्रधानमंत्री के उद्बोधन का लाइव प्रसारण किया जायेगा। जनपद के समस्त किसान भाईयों से अपील है कि अपने-अपने विकास खण्ड / ग्राम पंचायत स्तर मा० प्रधानमंत्री के उद्बोधन के लाइव प्रसारण कार्यक्रम में प्रतिभाग करें।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 28
Users This Year : 23970
Total Users : 36563
Views Today : 76
Total views : 71892