चन्दौली डीडीयू नगर दावत-ए-इस्लामी इंडिया की कल्याण शाखा गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (जीएनआरएफ) ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए इस वर्ष भी रोजेदारो के लिए रमजान राशन पैक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्र के दुल्हीपुर, पड़ाव, बहादुरपुर, मलोखर, आदि जगहों पर गरीब परिवारो में रमजान राशन वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में कई लोगों ने जरूरतमंदों की मदद करने के नेक काम में अपना योगदान दिया, जिससे बड़ी संख्या में परिवारों को लाभ हुआ यह कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी-2) यानी जीरो हंगर और एसडीजी-1 यानी नो पॉवर्टी के तहत लोगों को भूख और गरीबी से मुक्त कराने की दिशा में एक कदम आगे है। प्रत्येक राशन किट में ावल, आटा, दाल, चीनी, चाय, खजूर, मसाले और अन्य दैनिक आवश्यक खाद्य सामग्री मौजूद रहा जो पूरे रमजान के दौरान परिवार के लिए पर्याप्त होगी।
इस अवसर पर दावते इस्लामी हिंद के जिला अध्यक्ष डॉ मुफीद अत्तारी, अनवर अत्तारी, मौलाना रेहान अशरफ, हाफिज रिजवान साहब, शाकिर उत्तारी, इरफान भाई आदि मौजूद रहें।
लोगों ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी दानदाताओं, स्वयंसेवकों और सहयोगियों को हार्दिक धन्यवाद दिया और कहा कि हमारी संस्था इसी प्रकार से मानवता की सेवा करती रहेगी और भविष्य में भी ऐसे नेक कार्य करने का हमारा संकल्प है हम सभी से प्रार्थना और सहयोग का अनुरोध करते हैं ताकि हम भविष्य में और अधिक जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकें।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जीएनआरएफ के डॉ मुफीद अत्तारी मौलाना रेहान अशरफ हाफिज रिजवान साहब शाकिर साहब अनवर अत्तारी साहब ने कड़ी मेहनत किये।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी









Users Today : 44
Users This Year : 23986
Total Users : 36579
Views Today : 131
Total views : 71947