चन्दौली शहाबगंज चंदौली मार्ग पर तियरा गांव के पास वन विभाग की टीम ने रात्रि गश्त के दौरान अवैध रूप से पत्थर भस्सी लदे एक टीपर को पकड़कर सीज कर दिया। चालक आवश्यक वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार गश्त कर रही है। इसी क्रम में तियरा गांव के पास संदिग्ध रूप से गुजर रहे एक टीपर को रोककर उसकी जांच की गई। जांच के दौरान वाहन में पत्थर भस्सी लदी पाई गई, लेकिन चालक परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका।
वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए टीपर को सीज कर दिया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ विभाग का अभियान लगातार जारी है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई में वन विभाग के दरोगा सुरेन्द्र कुमार राव, वन रक्षक राधे कृष्ण मिश्र तथा वाचर मोहम्मद सौदागर, बबलू और यशवंत शामिल रहे।









Users Today : 44
Users This Year : 23986
Total Users : 36579
Views Today : 131
Total views : 71947