अतिक्रमण मुक्त और सुरक्षित कोतवाली के संकल्प के साथ सड़कों पर उतरे एसीपी विजय प्रताप सिंह

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

काशी की सड़कों को सुगम और सुरक्षित बनाने के संकल्प के साथ कोतवाली पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। मंगलवार को एसीपी (कोवाली) विजय प्रताप सिंह ने खुद कमान संभालते हुए मैदागिन चौराहे से बुनानाला तक सघन अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया।

इस अभियान की खास बात यह रही कि बिना किसी भारी पुलिस लाव-लश्कर के, एसीपी विजय प्रताप सिंह ने संवाद और सख्ती के समन्वय से कार्य किया। उन्होंने सड़क पर अवैध रूप से रखे गए सामान, बेतरतीब ठेलों और अवैध टीन शेड को हटवाया। अभियान के दौरान उन्होंने स्थानीय दुकानदारों और निवासियों से सीधा संवाद कर उन्हें चेताया कि सड़क पर अतिक्रमण न केवल यातायात में बाधक है, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी चुनौती है।

शांति और सुरक्षा पर जोर

एसीपी विजय प्रताप सिंह का स्पष्ट संदेश है कि पूरे कोतवाली क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना और क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़कों के साफ होने से पुलिस की गश्त प्रभावी होती है और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा सकती है।

इस कार्रवाई से व्यापारियों और राहगीरों के बीच एक कड़ा संदेश गया है कि नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसीपी ने साफ किया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा ताकि आम जनता को सुगम आवागमन और भयमुक्त वातावरण मिल सके।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मोदी सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रगति पथ यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने मोतिहारी के बथना स्थित मदर डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट का अवलोकन किया।