पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों की लड़ाई को और मजबूत करने की दिशा में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष निशिकांत राय की सहमति तथा प्रदेश कार्यकारिणी के परामर्श से सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी बरुण कुमार सिन्हा को उत्तर प्रदेश का प्रभारी सह सलाहकार नियुक्त किया गया है।
बरुण कुमार सिन्हा का पुलिस प्रशासन में लंबा और गौरवपूर्ण अनुभव रहा है। उन्होंने अपने कार्यकाल में 8 जिलों में पुलिस अधीक्षक (S P) के रूप में उत्कृष्ट सेवाएं दी हैं। तथा दो प्रमंडलों में पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) के पद पर रहते हुए प्रशासनिक नेतृत्व का सफल निर्वहन किया है। इसके अलावा उन्होंने बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में सदस्य सचिव के रूप में लगभग 6 वर्षों तक महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
गौरतलब है। कि बरुण कुमार सिन्हा पहले से ही राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग की बिहार इकाई के सलाहकार के रूप में संगठन को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अब उत्तर प्रदेश में प्रभारी सह सलाहकार के रूप में उनका अनुभव और मार्गदर्शन पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और संगठन की मजबूती के लिए नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा।
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के पदाधिकारियों और सदस्यों में इस नियुक्ति को लेकर भारी उत्साह और विश्वास का माहौल है। आयोग को पूर्ण विश्वास है। कि बरुण कुमार सिन्हा अपने बहुमूल्य अनुभव, प्रशासनिक दक्षता और दूरदर्शिता से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
पत्रकारों की एकता, सुरक्षा और सम्मान के लिए यह कदम एक मजबूत और ऐतिहासिक पहल माना जा रहा है।
रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा









Users Today : 53
Users This Year : 23995
Total Users : 36588
Views Today : 152
Total views : 71968