पड़री, मीरजापुर
विकास खंड पहाड़ी के ब्लॉक सभागार में मंगलवार को प्रेरणा बैंक सखी, विद्युत सखी, समूह सखियों तथा एफएलसीआरपी की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में खंड विकास अधिकारी बबिता सिंह, एडीओ आरडी महेंद्र कुमार पटेल ने विभिन्न कार्यों की समीक्षा की।
खंड विकास अधिकारी बबिता सिंह ने कहाकि अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहाकि महिलाओं की आर्थिक व सामाजिक स्थिति मजबूत करने के लिए समूहों से जुड़ना जरूरी है। सरकार की योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं, जिससे वे आत्मनिर्भर बन रही हैं।

एडीओ आरडी महेंद्र कुमार पटेल ने प्रेरणा दिवस के अवसर पर समूह के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करते हुए कहाकि समूह से जुड़ने पर सिलाई-कढ़ाई, साड़ी बुनाई, बकरी पालन, मुर्गी पालन व डेयरी जैसे कार्यों के लिए बैंकों से रियायती दर पर ऋण की सुविधा मिलती है। इससे महिलाएं अपनी आय बढ़ाकर “दीदिया लखपति” बनने की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं।
इस दौरान बीएमएम रीना देवी, अजीत बिंद सहित सैकड़ों समूह सखियां उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव











Users Today : 113
Users This Year : 17426
Total Users : 30019
Views Today : 221
Total views : 59501