वाराणसी न्यूज:-
शिवपुर तालाब के संबंध में मंडलायुक्त वाराणसी के मौखिक निर्देशानुसार तालाब की खुदाई आंशिक भाग पर की गई थी पुनः मंडलायुक्त के निर्देश अनुपालन में कार्यवाही की जाएगी।
दूसरा पत्र पुनः कुंडो/ तालाबों की समीक्षा बैठक दिनांक 30.12.2017 को अपर आयुक्त वाराणसी मंडल के द्वारा तालाब की खुदाई कराने का निर्देश उप जिलाधिकारी सदर एवं नगर निगम को दिया गया था ।
राजस्व अभिलेख के अनुसार उप जिलाधिकारी सदर से समन्वय बनाकर तदनुसार जिलाधिकारी के सज्ञानता में लाते हुए तालाब की खुदाई की कार्यवाही की जाएगी।
उक्त दोनों पत्र से स्थिति बिल्कुल स्पष्ट है कि शिवपुर तालाब की खुदाई का निर्णय लिया गया था, तालाब की खुदाई भी कराई गई थी
परंतु राजनीतिक हस्तक्षेप से खुदाई का कार्य अचानक बीच में रोक दिया गया शिवपुर तालाब की पुनः खुदाई कराई जाने की मांग वर्षो से की जा रही है
तालाब की खुदाई कराकर तालाब को मूल रूप में लाया जाए उसका सुंदरीकरण कराया जाए। (रीस्टोरेशन आफ वॉटर बॉडी) की मांग वर्षों से की जा रही है।
पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के यात्रियों के विश्राम स्थल के रूप मे, पर्यावरण एवं जल संरक्षण के साथ ही स्थानीय लोगों के इस्तेमाल में यह तालाब लाया जाए ।
यह मांग उत्तर प्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन के साथ ही स्थानीय सांसद वाराणसी, विधायकगण, नगर निगम के महापौर एवं वाराणसी के सम्मानित पार्षद साथियों से हम करते हैं।
यह मांग शीघ्र से शीघ्र पूरी की जाए काशी वासीयों एवं शिवपुर वासीयों की ओर से हम आग्रह करते हैं कि उक्त प्रकरण पर आवश्यक कदम उठाया जाए।









Users Today : 30
Users This Year : 23726
Total Users : 36319
Views Today : 118
Total views : 71384