नरेंद्र मोदी को BJP से जोड़ने में निभाई थी अहम भूमिका
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक माधव विनायक (मधुभाई) कुलकर्णी का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। उम्र संबंधी बीमारी के चलते डॉ. हेडगेवार हॉस्पिटल संभाजीनगर में भर्ती थे।
बताया जाता है कि 1985 में जब वे गुजरात के प्रचारक थे तब उन्होंने ही नरेन्द्र मोदी को भाजपा में भेजने में अहम भूमिका निभाई थी। उस समय नरेन्द्र मोदी संघ के विभाग प्रचारक थे।
दो हप्ते पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने डॉ. हेडगेवार हॉस्पिटल जाकर मधुभाई से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।
संघ के समर्पण कार्यालय में उनका पार्थिव शरीर लोगो के दर्शन के लिए रखा गया। अंतिम दर्शन के लिए भैय्याजी जोशी, राज्य के मंत्री अतुल सावे एवं बरिष्ठ स्वयंसेवक उपस्थित हुए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर प्रकाशित कुछ लेखों में तत्कालीन संघ प्रमुख बालासाहेब देवरस ने मोदी को राजनीति में लाने का आदेश दिया था जिसमें मधुभाई का जिक्र था।
17 मई 1938 को बेलगाम जिले के चिकोड़ी में जन्मे मधुभाई संघ में प्रभाग, संभाग, प्रांत और क्षेत्रीय प्रचारक रहे। कु
छ वर्षों से वृद्धावस्था के कारण वे छत्रपति संभाजीनगर में रह रहे थे। देहदान की उनकी इच्छा के अनुसार उनका पार्थिव शरीर रामचंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज, आर. के. दमाणी मेडिकल कालेज में ले जाया गया।








Users Today : 30
Users This Year : 24207
Total Users : 36800
Views Today : 38
Total views : 72345