मिर्जापुर । संघ गंगा के मंचन ने दर्शकों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा से अवगत कराया। सीमित समय में संघ के पहले तीन सर संघ चालकों का कार्य, उनका उद्देश्य, नेतृत्व ,नेतृत्व का हस्ताक्षरतरण, उससे जुड़ा इतिहास और जीवन चरित्र मंच पर जीवंत हुआ ।
संघ की स्थापना का संकल्प, प्रचार प्रसार पर विचार और महात्मा गांधी व डॉक्टर हेड गवार की भेंट का प्रथम अविस्मरणीय प्रसंग, वंदे भारत माता का गगन भेदी उदघोष, भगवा ध्वज का संतुलित उपयोग और संघ घोष की लय का अद्भुत समन्वय मंच पर दर्शक दीर्घा मंत्रमुग्ध होकर भाव विभोर हो रहे थे।

नाट्य मंचन से पूर्व मां विंध्यवासिनी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य किया गया। तत्पश्चात संस्कार भारती काशी प्रांत के अध्यक्ष डॉ गणेश प्रसाद अवस्थी ने कार्यक्रम पर प्रकाश एवं स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वंत रंजन जी ने संघ पर प्रकाश डालते हुए इसे ईश्वरी कार्य बताया।
इस अवसर पर पिछड़ा आयोग उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली, पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव आदि मंचासीन का पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार पाहवा, वर्तमान उपाध्यक्ष आशुतोष सोनी, मंत्री सोमेश्वर त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष रेखा रानी गौड़ एवं सहमहामंत्री विजय श्रीवास्तव द्वारा अंगवस्त्रम् से स्वागत किया गया।

नाट्य मंचन के समय सभी दर्शक तल्लीन होकर के प्रारंभ से अंत तक सभी बने रहे।
मंचन में जब राम जन्म भूमि अभियान का दृश्य आया तो मंच से लेकर दर्शक दीर्घा तक सभी जय श्री राम का उदघोष करने लगे। इस नाट्य मंचन में प्रसंग को जोड़ने के लिए भारत माता की भूमिका में मीनल मंडल जब-जब मंच पर आती तब तब दर्शन दिर्घा राष्ट्रभक्ति की लहर से भर जाते थे।
दर्शकों ने मुक्त कंठ से इस नाट्य मंचन की तारीफ करते हुए तृप्त नहीं हो रहे थे।
नाट्य मंचन के पश्चात सभी कलाकारों का सम्मान एवं उनके निर्देशक संजय जी को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस अवसर पर अड़गड़ा नंद महराज के शिष्य आशीष महराज ,प्रांत बौद्धिक प्रमुख डॉ कुलदीप ,विभाग प्रचारक कौशल , जिला प्रचारक रजत , नगर प्रचारक अंजनी , जिला संघ चालक शरद जी,जिला कार्यवाह प्रविंद्र जी,जिला सह नीरज,विभाग

सह संपर्क प्रमुख चंद्रमोहन जी,कृष्णाकुमार जी,प्रकाश चंद्र सर्राफ,शैलेश जी नगर सह कार्यवाह,आरोग्य भारती से डॉ संदीप श्रीवास्तव, डॉ अरविंद अवस्थी, धर्मराज सिंह, प्रभु बरनवाल, जवाहर सिंह सुनील तिवारी संस्कार भारती के पूर्व महामंत्री संतोष तिवारी एवं संदीप श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष शंकर लाल सोनी विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री शिवराम शर्मा, संयोजन डॉक्टर गणेश प्रसाद एवं अध्यक्षता पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने किया।











Users Today : 20
Users This Year : 11204
Total Users : 11205
Views Today : 42
Total views : 24015