अधूरा सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने जताया विरोध

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा,

घरचित पुलिया से होकर रतनपुरा ओड़वली गांव होते हुए तेनुवट तक जाने वाली मार्ग बीते कई दिनों से आधा अधूरा जर्जर है। जिससे ग्रामीणों को आने जाने में समस्या होती है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने विरोध जताया। स्थानीय प्रशासन से समस्या का समाधान कराये जाने की मांग किया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि घरचित माइनर की पटरी पर स्टेट हाइवे से ओड़ौली पुलिया तक लगभग 700 मीटर पिच मार्ग का निर्माण होना था। ठेकेदार ने पुरानी सड़क को तोड़कर उस पर गिट्टी गिराकर छोड़ दिया है। करीब  पांच माह से अधिक  समय से निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। इससे आधा दर्जन गांवों के लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए जल्द सड़क का निर्माण कराएं जाने की मांग किया है। चेताया कि निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। इस संबंध में एसडीएम कुंदन राज कपूर ने कहा कि मामले की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जाएगी।

प्रदर्शन करने वालों में बजरंगी राजभर, डॉ. शशि राजभर, विकास सिंह, कमलेश राजभर, रामकेवल, रामाश्रय, अंकित राजभर, धर्मेंद्र राजभर सहित अन्य रहे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment