चन्दौली सकलडीहा,
ब्लॉक मुख्यालय पर गुरूवार की दोपहर में इनायतपुर गांव का एक युवक एडीओ पंचायत कार्यालय में पहुंचकर अधिकारी से किसी बात को लेकर दुर्व्यवहार करते हुए हंगामा मचाना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने युवक को पकड़कर थाने ले गई। शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है।
ब्लॉक मुख्यालय पर सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। जिसे लेकर अधिकारी और कर्मचारी दहशत में है। गुरूवार को दोपहर में एक युवक आवास की समस्या को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पहुंच गया। जबकि उसका ब्लॉक मुख्यालय बरहनी ब्लॉक है।
इसके बाद भी युवक एडीओ पंचायत कार्यालय में पहुंचकर कार्य कर रहे एडीओ पंचायत से उलझ गया। बार बार समझाने के बाद भी युवक अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार पर उतर आया। एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली को दिया।
मौके पर पहुंचे दरोगा जयप्रकाश दूबे और सिपाही रोहित ने युवक को पकड़कर थाने ले गयी। अधिकारियों ने ब्लॉक मुख्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाये जाने की मांग किया है। इस बाबत कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि युवक से पूछताथ किया जा रहा है। आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।











Users Today : 8
Users This Year : 23950
Total Users : 36543
Views Today : 8
Total views : 71824