28 फरवरी को होगा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तरप्रदेश प्रदेश द्वारा जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे संचालित जिला विज्ञान क्लब मीरजापुर के तत्वाधान मे राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन 28 फ़रवरी को जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय परसिया विंध्याचल मे आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम का मुख्य थीम भारत सरकार द्वारा विज्ञान मे महिलाएँ, विकसित भारत को गति देने वाली निर्धारित किया गया है।

इस आशय की सूचना देते हुए सुशील कुमार पाण्डेय जिला समन्यव यक जिला विज्ञान क्लब मीरजापुर ने बताया कि इस कार्यक्रम का उदेश्य भारत के महान वैज्ञानिक सर सीवी रमन के भौतिक विज्ञान की खोज रमन इफ़ेक्ट एवं इसके लिए प्राप्त नोबेल पुरस्कार को यादगार बनाने के लिए प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है।इस कार्यक्रम मे छात्रों को प्रयागराज से आये विषय विशेषज्ञ डॉक्टर ओ पी गुप्ता सेवा निवृत भौतिकी प्रवक्ता द्वारा विज्ञान के सरल प्रयोगो का प्रदर्शन एवं उनके वैज्ञानिक सिद्धांतो को बताया जायेगा।

प्रयागराज से ही आये दूसरे विशेषज्ञ प्रमोद कुमार द्वारा मॉडल रॉकेटरी के सिद्धांत एवं प्रयोग की व्यख्या ,एवं अंध विश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक प्रयोग करके दिखाए जाएगे। छात्रों को सर सीवी रमन के जीवन एवं शोध पर आधारित फिल्म दिखाई जाएगी। छात्रों द्वारा विज्ञान मॉडल का भी प्रदर्शन किया जायेगा।पोस्टर एवं सामान्य विज्ञान प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया जायेगा।

प्रतिभागी छात्रों को जिला विज्ञान क्लब मीरजापुर द्वारा सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम मे जनपद मे विज्ञान के क्षेत्र मे महत्वपूर्ण योगदान देने एवं छात्रों मे विज्ञान मे अभिरुचि बढ़ाने के लिए प्रयासरत 6 विशेषज्ञो को विज्ञान संचारक सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।

कार्यक्रम मे उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि सोहन लाल श्रीमाली उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश (राज्य मंत्री) एवं जनपद के जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार रहेंगे। समापन सत्र मे मुख्य अतिथि रत्नाकर मिश्र नगर विधायक एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे विशाल कुमार मुख्य विकास अधिकारी होगे।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।