वाराणसी।
काशी की पावन धरा एक बार फिर शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठी, जब गुरु गोरखनाथ मठ, मैदागिन में “हर घर भगवा ध्वज” सांस्कृतिक जन-जागरण अभियान का भव्य शुभारंभ हुआ। त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में हिंदू नववर्ष के स्वागत के साथ ध्वजारोहण कर सनातन संस्कृति के संरक्षण और प्रचार का संकल्प लिया गया।
मंदिर प्रांगण में भगवा ध्वज फहराते ही वातावरण भक्तिमय नारों, शंखनाद और जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने दारानगर, मृत्युंजय महादेव और मैदागिन क्षेत्र में घर-घर भगवा ध्वज एवं “हिंदू नववर्ष क्यों मानते हैं” विषयक पंपलेट का वितरण कर सांस्कृतिक चेतना का संदेश फैलाया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूज्य महंत योगी रामनाथ जी महाराज एवं वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अम्बरीष सिंह भोला उपस्थित रहे।
महंत योगी रामनाथ जी महाराज ने कहा,
“हिंदू नववर्ष हमारी सनातन परंपरा, सांस्कृतिक गौरव और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। ‘हर घर भगवा ध्वज’ अभियान समाज में एकता, संस्कृति संरक्षण और राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करने का सशक्त माध्यम बनेगा। यह केवल अभियान नहीं, बल्कि सांस्कृतिक पुनर्जागरण का जनआंदोलन है।”
अम्बरीष सिंह भोला ने भी अभियान को समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने वाला कदम बताया।
कार्यक्रम में मनीष मिश्रा, अजय सिंह, नीतीश सिंह, गप्पू सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव (गोलू), उमेश सिंह, दिनेश अग्रहरि, विनय चौरसिया, गणेश वर्मा, अमन अग्रहरि, योगेश विश्वकर्मा, करण विश्वकर्मा, अमित जायसवाल, शुभम सोनकर, शिवांशु यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदू नववर्ष के इस शुभ अवसर पर “हर घर भगवा ध्वज” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ। यह पहल काशी में सांस्कृतिक नवचेतना और सनातन मूल्यों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।











Users Today : 14
Users This Year : 18175
Total Users : 30768
Views Today : 14
Total views : 61124