मीरजापुर।
बुधवार, 24 फरवरी को प्राथमिक शिक्षामित्र संगठन के तत्वावधान मे जिले भर से बड़ी संख्या में शिक्षामित्र पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के मिर्जापुर आवास पर एकत्रित हुए।
इस अवसर पर शिक्षामित्रों ने विधायक के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षामित्रों का मानदेय ₹10,000 से बढ़ाकर ₹18,000 किए जाने, चिकित्सा हेतु कैशलेस सुविधा प्रदान करने तथा स्थानांतरण नीति लागू करने के निर्णय से जिले भर के शिक्षामित्रों में हर्ष एवं संतोष की लहर दौड़ गई है।
शिक्षामित्रों ने कहाकि वर्षों से मानदेय वृद्धि की मांग की जा रही थी। इस महत्वपूर्ण विषय पर माननीय विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने निरंतर सक्रिय भूमिका निभाते हुए मुख्यमंत्री से समय-समय पर मुलाकात कर शिक्षामित्रों की समस्याओं को मजबूती से उठाया। उनके सतत एवं निरंतर प्रयासों का ही परिणाम है कि शिक्षामित्रों के जीवन में स्थिरता और सम्मान का नया अध्याय जुड़ा है।
उपस्थित शिक्षामित्रों ने विधायक का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया तथा मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सरकार के इस निर्णय की सराहना की। कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षामित्र संगठन के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, महामंत्री राम अनुज मौर्य, जिला संगठन मंत्री रामबली यादव, जिला संयोजक डॉ.भारती, ब्लॉक अध्यक्ष मझवां रविंद्र कुमार पटेल,
असलम अली खान, रामफल, सुरेश यादव, विश्वनाथ रत्ना, राजकुमार सिंह, अकरम, शिव शंकर प्रताप, लल्लन सहित बड़ी संख्या में शिक्षामित्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण, गरिमामय एवं सौहार्दपूर्ण ।वातावरण मे सम्पन्न हुआ।










Users Today : 7
Users This Year : 10665
Total Users : 23258
Views Today : 8
Total views : 45669