राम जानकी मंदिर अर्जुनाह में 9 दिवसीय संगीतमय रामकथा का भव्य शुभारंभ, निकली विशाल कलश यात्रा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

अर्जुनाह (जनपदबांदा)   राम जानकी मंदिर, ग्राम अर्जुनाह में राम जानकी युवा संगठन अर्जुनाह के तत्वाधान में 9 दिवसीय संगीतमय श्रीरामकथा का भव्य आयोजन प्रारम्भ हुआ। इस पावन अवसर पर कथा प्रारम्भ होने से पूर्व पूरे ग्राम में श्रद्धा एवं भक्ति से परिपूर्ण भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कलश यात्रा के दौरान गांव की महिलाओं, पुरुषों, बच्चों एवं वृद्धजनों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपने श्रद्धा भाव का प्रदर्शन किया। गांव का वातावरण “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों तथा भक्ति संगीत से भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम में कथा व्यास पूज्य पं० खुशी किशोरी एवं राम जानकी मंदिर के महंत वैरागी महंत कृष्ण दास द्वारा ग्राम के सभी मंदिरों में विधिवत पूजन-अर्चन संपन्न कराया गया।

कलश यात्रा का औपचारिक शुभारंभ भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष रवि साहू द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से अभिषेक गुप्ता  एवं अंकित गिरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में राम जानकी युवा संगठन के अध्यक्ष सुदीप तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रकाश तिवारी , सदस्यगण सुनील तिवारी, जितेंद्र तिवारी, बुधराज यादव, सतीश सहित समस्त ग्राम अर्जुनाह परिवार की सक्रिय सहभागिता रही।

रामकथा आयोजन स्थल एवं मंदिर प्रांगण में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। कथा के शुभारंभ अवसर पर सभी श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के चरणों में नमन कर ग्राम कल्याण, सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

राम जानकी युवा संगठन द्वारा बताया गया कि यह श्रीरामकथा 9 दिनों तक संगीतमय रूप में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रतिदिन भक्ति संगीत, प्रवचन एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। आयोजन का उद्देश्य ग्राम में धार्मिक चेतना, संस्कार एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है।

ग्रामवासियों ने इस पावन आयोजन को सफल बनाने हेतु आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण करने का संकल्प लिया।

 

रिपोर्ट – सुनील यादव

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।