मीरजापुर
संदीप कुमार श्रीवास्तव पुत्र महादेव प्रसाद श्रीवास्तव निवासी पुरानी बजाजी, पक्का घाट रोड, थाना शहर कोतवाली ने उच्चाधिकारियो को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया है कि पुरानी बजाजी में प्रियदर्शनी क्लॉथ हाउस के पास लगा हुआ हाई टेंशन विद्युत खंभा क्षतिग्रस्त होने के कारण सड़क की ओर काफी झुक गया है,
जिससे उसका विद्युत तार उनके बारजे/छज्जे को स्पर्श कर रहा है। यह स्थिति अत्यंत खतरनाक है तथा कभी भी कोई गंभीर दुर्घटना घटित हो सकती है, जिससे आम जनता एवं संपत्ति को भारी नुकसान पहुँचने की संभावना है।
मांग किया है कि इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग से समन्वय कर उक्त खंभे एवं तार को शीघ्र अति शीघ्र ठीक कराने की कृपा करें, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।











Users Today : 24
Users This Year : 6264
Total Users : 18857
Views Today : 27
Total views : 37252