नव प्रोन्नत 03 आरटीओ एवं 18 एआरटीओ को मिली तैनाती

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

लखनऊ

परिवहन विभाग ने नव प्रोन्नत 03 आरटीओ व 18 एआरटीओ को नई तैनाती प्रदान कर दी है।

आलोक कुमार यादव को लखनऊ के सहायक संभागीय अधिकारी (एआरटीओ, प्रवर्तन) पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विशेष सचिव परिवहन खेमपाल सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ प्रशासन) राघवेंद्र सिंह को वाराणसी, मनोज कुमार सिंह को आरटीओ प्रशासन सहारनपुर व अम्बरीश कुमार को आरटीओ प्रवर्तन मेरठ बनाया गया है। के पी सिंह ने नव प्रोन्नत अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर पहुंचने के निदेश दिए हैं।

नए आदेशानुसार आलोक कुमार यादव को लखनऊ, चंपा लाल को सिद्धार्थनगर का एआरटीओ प्रशासन, अशोक कुमार श्रीवास्तव को गाजियाबाद का, कौशल कुमार सिंह को सोनभद्र, मानवेंद्र प्रताप सिंह को सहारनपुर, विनय कुमार सिंह को आगरा, कृष्ण कुमार यादव को फरुखाबाद का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है।

वहीं हरिओम को बदायूं, वैभव सोती को बरेली, सतेंद्र कुमार यादव को मथुरा, विंध्याचल कुमार गुप्ता को कानपुर, उमेश चंद्र कटियार को रायबरेली, गुलाब चंद्र को अयोध्या, विपिन कुमार को बागपत, हरिओम को शाहजहांपुर, प्रतीक मिश्र को फतेहपुर, नीतू शमां को बुलंदशहर का एआरटीओ प्रवर्तन बनाया गया है। जबकि देवदत्त कुमार को मेरठ का एआरटीओ प्राविधिक बनाया गया है।

परिवहन मंत्री ने नव प्रोन्नत अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आप सभी अपनी पूर्ण ऊर्जा एवं क्षमता के साथ अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करे।

 

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जहांगीरगंज में संतोष पांडेय पर संरक्षण का आरोप, प्रशासनिक उदासीनता से जूझ रहे ग्रामीण शिकायतकर्ताओं से दुर्व्यवहार और जांच में लीपापोती खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय के खिलाफ बढ़ा आक्रोश।