बाइक सवार दो युवकों की आमने सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल 

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंन्दौली बबुरी थाना क्षेत्र टडियां गांव दोपहर में के पास आमने-सामने दो बाइकों की टक्कर में एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया वहीं दूसरे बाइक पर सवार दो युवकों को भी आंशिक चोटें आईं । सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को जिला अस्पताल चंदौली को भेज दिया ।

शनिवार दोपहर नकटी गांव निवासी लाल बहादुर का पुत्र सूरज अपने स्पेलेंडर बाइक से बनौली चट्टी गया हुआ था । वह काम समाप्त कर घर को लौट रहा था कि टडिया गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई । टक्कर होते ही सूरज सहित दूसरे बाइक पर सवार दो अन्य युवक सड़क पर गिर कर घायल हो गये । घटना में सूरज को गम्भीर चोटें आई ।

मौके पर पहुंची बबुरी पुलिस को दी जिसपर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को इलाज़ के लिए जिला चिकित्सालय चंदौली को भेज दिया ।

 

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई