वाराणसी। उत्तर प्रदेश एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 वर्षों से वांछित और 50 हजार रुपये के इनामी माओवादी संगठन सीपीआई (माओवादी) के सक्रिय सदस्य सीताराम उर्फ विनय उर्फ ओमप्रकाश को काशी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की आंखों में धूल झोंकते हुए भेष और नाम बदलकर अलग-अलग स्थानों पर छिपकर रह रहा था
गिरफ्तार माओवादी बलिया जनपद के मनियर थाना क्षेत्र के मुड़ियारी गांव का निवासी है। एटीएस अधिकारियों के अनुसार सीताराम सीपीआई (माओवादी) का प्रमुख सदस्य रहा है और उत्तर प्रदेश व बिहार में हुई कई नक्सली घटनाओं में उसकी सक्रिय भूमिका रही है। उसके खिलाफ बैंक डकैती, हत्या, मारपीट और अवैध असलहा रखने समेत कुल पांच गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं









Users Today : 36
Users This Year : 23732
Total Users : 36325
Views Today : 128
Total views : 71394