चन्दौली डीडीयू नगर
नियमताबाद ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पुरैनी में सोमवार को सुबह एक मारुति कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। इस घटना में कार सवार लोगों को गांव के युवकों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, कार में सवार लोग पश्चिम बंगाल के निवासी हैं और साहू पुरी स्थित पावर हाउस में कार्यरत हैं। वे शाम को अपना काम खत्म कर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे थे। पुरैनी स्थित तालाब के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे लोहे के खंभे से टकराकर तालाब में जा गिरी। हादसे के बाद गाड़ी में बैठे लोग चीखने-चिल्लाने लगे।
उनकी आवाज सुनकर गांव के कुछ युवक तुरंत मौके पर पहुंचे और पानी में उतर गए। उन्होंने कार का शीशा खोलकर उसमें सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बचाव कार्य में शामिल युवकों ने बताया कि कार चालक ने शराब का सेवन किया हुआ था। रात और घने कोहरे के कारण संभवतः कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। सुबह एक बड़े क्रेन की मदद से वाहन को तालाब से बाहर निकाला गया।
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि इस स्थान पर सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण अक्सर ऐसी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से इस सड़क को चौड़ा करने की मांग की है।
रिपोर्ट- अलीम हाशमी










Users Today : 6
Users This Year : 23797
Total Users : 36390
Views Today : 6
Total views : 71503