– वाराणसी में तापमान में गिरावट
– बढ़ती ठंड, मौसम विभाग अलर्ट
– पछुआ हवाओं का प्रभाव
वाराणसी :-
एक बार फिर से ठंडी एवं शुष्क पछुआ व उत्तरी-पश्चिमी हवाएं जोर पकड़ने लगी हैं। मंगलवार को दूसरे दिन उनका प्रभाव वाराणसी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों तक पहुंचने लगा। इससे तापमान में गिरावट शुरू हो गई और ठंड में क्रमिक वृद्धि होने लगी है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 3-4 दिनों में तापमान में लगभग 2-4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। इसके साथ ही भोर के समय धुंध के साथ कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा भी पड़ने लगेगा।
पछुआ के प्रभाव से मंगलवार को बाबतपुर क्षेत्र में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई और यह सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे 26 डिग्री सेल्सियस पर चला गया। न्यूनतम तापमान भी उस क्षेत्र में 0.5 डिग्री सेल्सियस घटा और यह सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
बीएचयू क्षेत्र में अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की कमी आई और ह सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 0.7 उिग्री सेल्सियस घटकर सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
इसी न्यूनतम आर्द्रता में वृद्धि होती देखी गई। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव तीन-चार दिनों तक रहेगा और फिर इसके पीछे एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ ठंड को क्रमश: बढ़ाते जाएंगे।









Users Today : 1
Users This Year : 24081
Total Users : 36674
Views Today : 1
Total views : 72084