चन्दौली डीडीयू नगर। द गुरुकुलम स्कूल में 21 से 24 नवम्बर तक आयोजित तीन दिवसीय अभिभावक-शिक्षक संवाद एवं ओपन फोरम कार्यक्रम अभिभावकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और सारगर्भित चर्चाओं के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, परीक्षा तैयारी और घरदृविद्यालय सहयोग को सुदृढ़ बनाना रहा। तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत 21 नवम्बर को हुई। कक्षा 6, 7 और 8 के कुल 628 अभिभावकों ने उपस्थित होकर संवाद में हिस्सा लिया। दीप प्रज्वलन के बाद प्रिंसिपल ने विद्यालय की शिक्षण नीतियों, अनुशासन व्यवस्था और विद्यार्थियों के सीखने के वातावरण पर अपने विचार रखे। इस दिन बच्चों की अध्ययन आदतों, नियमित अभ्यास तथा अभिभावकों की सकारात्मक भूमिका पर चर्चा केंद्रित रही।
दूसरे दिन कक्षा 10 और 12 के अभिभावकों के साथ विशेष बोर्ड केंद्रित संवाद सत्र आयोजित हुआ। विद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थी मानसिक दबाव में रहते हैं, ऐसे में अभिभावकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। बोर्ड परीक्षा पैटर्न, अभ्यास-परीक्षण और तनाव प्रबंधन की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। अभिभावकों ने सत्र को अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यक्रम के तीसरे दिन कक्षा 9 और 11 के अभिभावक जुड़े। एंकर सुश्री ज्योति सिंह एवं विद्यार्थियों ने कार्यक्रम का संचालन किया।
करियर मार्गदर्शन, आंतरिक मूल्यांकन, विषय चयन और को-करीकुलर गतिविधियों से जुड़े प्रश्नदृउत्तर सत्र ने संवाद को और प्रभावी बनाया। विद्यालय कि समन्वयक मृदुला राय के धन्यवाद ज्ञापन और अल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि तीनों दिनों का संवाद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और अभिभावक विद्यालय सहयोग को नई दिशा देने वाला रहा। विद्यालय आगे भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करता रहेगा।

रिपोर्ट अलीम हाशमी











Users Today : 13
Users This Year : 10885
Total Users : 23478
Views Today : 15
Total views : 46044