वाराणसी (काशीवार्ता) यातायात जागरूकता माह के तहत थाना कैण्ट, कमिश्नरेट वाराणसी की ओर से सोमवार 24 नवंबर 2025 को निःशुल्क हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वाराणसी व्यापार मण्डल के सहयोग से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस आयुक्त, कानून व्यवस्था शिवहरि मीणा ने हेलमेट वितरित कर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से अपील की कि स्वयं की सुरक्षा के लिए हेलमेट जरूर पहनें और यातायात नियमों का पालन करें।
थाना कैण्ट के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट नितिन तनेजा, अपर पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन (IPS) नीतू काद्यान, तथा पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन (IPS) प्रमोद कुमारकी उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने लोगों से सुरक्षित यात्रा एवं दुर्घटना रहित वाराणसी बनाने में सहयोग की अपील की।

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी











Users Today : 121
Users This Year : 17434
Total Users : 30027
Views Today : 230
Total views : 59510