चकिया, चन्दौली। डालिम्स सनबीम विद्यालय बुढ़वल, चकिया के छात्रों ने विद्यालय प्रबंधन के नेतृत्व में चकिया मुजफ्फरपुर स्थित बौद्ध पार्क का भ्रमण किया। इस भ्रमण में नर्सरी से लेकर कक्षा 3 तक के नौनिहाल बच्चे शामिल थे। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. विवेक प्रताप सिंह ने बताया कि वे भ्रमण के माध्यम से बच्चों को शिक्षा की पृष्ठभूमि से लगातार जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।
उनका उद्देश्य बच्चों को प्रत्यक्ष ज्ञान प्रदान करना है। डॉ. विवेक प्रताप सिंह ने कहा कि विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करने से बच्चों को इतिहास से जुड़े तथ्यों का सीधा ज्ञान प्राप्त होता है। यह भ्रमण उन्हें एक अलग आत्मिक बल प्रदान करता है, जिससे भविष्य में बच्चे सामाजिक और ऐतिहासिक रूप से स्वयं को सकारात्मक रूप में मजबूत पाते हैं।

रिपोर्ट अलीम हाशमी











Users Today : 121
Users This Year : 17434
Total Users : 30027
Views Today : 230
Total views : 59510