चन्दौली डीडीयू नगर
लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भव्य एकता यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह यात्रा सरदार पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित की गई थी।

दुल्हन पैलेस से शुरू हुई यह पैदल यात्रा लगभग 6 किलोमीटर लंबी थी और वापस दुल्हन पैलेस पर ही समाप्त हुई। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष, काशीनाथ सिंह विधायक रमेश जायसवाल और हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं तथा आम लोगों ने भाग लिया, जिन्होंने राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय ने बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत को जनता की जीत बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत का क्रम जारी रहेगा और गंगा का पानी बंगाल तक पहुंचेगा, जो आगामी चुनावों में पार्टी की सफलता का संकेत है।

यात्रा में डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय के साथ पूर्व सांसद एवं कैबिनेट मंत्री काशीनाथ सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राणा सिंह, जिला प्रभारी अनामिका चौधरी, जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, विधायक रमेश जायसवाल और विशिष्ट अतिथि दिलीप पटेल, कुंदन सिंह, संजीव पटेल, विवेक सिंह, अनिल तिवारी, गंगाराम साहनी सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अन्य उपस्थित लोगों में किरण शर्मा, मंडल अध्यक्ष एड. कुंदन सिंह, आशीष गुप्ता, अशोक सोनकर तिलक, मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा, सौरभ चंद्रा, गीता रानी गुप्ता, प्रियंका तिवारी, जय किशन, राजीव, बुल्लू, अमित चौहान, विभूति जायसवाल, मल्टी गुप्ता, अभिषेक सिंह, राहुल जायसवाल, अमित केशरी, महेंद्र पटेल, भानु तिवारी, राजेश चौहान, वंशनारायण चौहान, अजीत मौर्या, निधि तिवारी, संजय कन्नौजिया, चंद्रकांत तिवारी, पवन गुप्ता, विशाल तिवारी, कमलाकर दुबे, सपना, सलोनी राठौर और नितिन गुप्ता शामिल थे।










Users Today : 26
Users This Year : 24106
Total Users : 36699
Views Today : 81
Total views : 72164