चन्दौली डीडीयू नगर
दवा कारोबारी रोहित पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना रात करीब 10:15 बजे हुई।
दवा विक्रेता समिति के संगठन मंत्री विकास सिंह ने बताया कि रोहित पाल उनके मित्र और दवा व्यवसायी थे। उन्हें बेहद करीब से गोली मारी गई।
इस घटना के विरोध में दवा विक्रेताओं ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है।
विकास सिंह ने चेतावनी दी कि यदि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो दवा व्यवसायियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे जिले के व्यापारी एकजुट हो गए हैं।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मेडिकल स्टोर आवश्यक सेवाओं में आते हैं और इनके बंद होने से गंभीर परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले की गंभीरता को समझने का आग्रह किया।
व्यापार मंडल ने भी दवा व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन का पूर्ण समर्थन किया है। व्यापार मंडल के नगर से प्रदेश उपाध्यक्ष मंसूर आलम ने बताया कि जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक दवा व्यापारियों की दुकानें बंद रहेंगी।
इस दौरान राजकुमार जायसवाल (प्रदेश संगठन मंत्री), राहुल जायसवाल, मोनू जायसवाल और बृजेश गुप्ता सहित कई अन्य व्यापारी नेता मौजूद रहे।










Users Today : 26
Users This Year : 24106
Total Users : 36699
Views Today : 81
Total views : 72164