वाराणसी राजातालाब थाना क्षेत्र के कनकपुर गांव में शुक्रवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के बाहर स्थित पेट्रोल पंप के सामने बगीचे में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान कनकपुर निवासी बच्चा लाल गोंड उर्फ बचाई गोंड के रूप में हुई।
मृतक भाड़े की ऑटो चलाता था। परिजनों के अनुसार, बच्चा लाल गोंड का एक बेटा रवि गोंड है, जो सेंटरिंग का काम करता है। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पत्नी बेसुध होकर गिर पड़ी। मौके पर पहुंची राजातालाब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम को बुलाया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।











Users Today : 18
Users This Year : 11439
Total Users : 24032
Views Today : 20
Total views : 47100