“सोमेन बर्मा”वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा माल निस्तारण के संबंध में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को निर्देश दिए गए है । उक्त निर्देश के क्रम में दिनांकः24.10.2025 को थाना मड़िहान परिसर में थाना स्थानीय पर वर्ष 2024-25 में पंजीकृत आबकारी अधिनियम से सम्बंधित पंजीकृत कुल 68 मुकदमों में बरामद 1140 लीटर अवैध कच्ची देशी व अंग्रेजी शराब को मा0न्यायालय द्वारा विनष्टीकरण का आदेश दिए
जाने के उपरान्त अविनाश कुमार-उपजिलाधिकारी मड़िहान मीरजापुर, मुनेन्द्र पाल- क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन, सौरभ वर्मा-आबकारी निरीक्षक क्षेत्र लालगंज व बालमुकुन्द मिश्रा- प्रभारी निरीक्षक थाना मड़िहान सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा गठित टीम की उपस्थिति में उपरोक्त अवैध कच्ची देशी व अंग्रेजी शराब का विनष्टीकरण कराया गया ।











Users Today : 16
Users This Year : 11437
Total Users : 24030
Views Today : 18
Total views : 47098