चन्दौली सकलडीहा शनिवार को तहसील सभागार में उप जिला अधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया
इस दौरान कुल 53 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 6 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया शेष प्रार्थना पत्रों को विभागीय अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने को लेकर उपजिलाधिकारी ने निर्देशित किया ।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने मौजूद अधिकारियों से कहा कि फरियादियों की समस्याओं मे लापरवाही पर सीधे तौर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी
इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता कत्तई क्षम्य नहीं होगी वही किसान यूनियन की तरफ सेलाल की जमीन कोराजस्व कर्मचारियों की मिलीभगत से तालाब आवंटित करने तथा लाखों की हेरा फेरी करने की शिकायत को लेकर तत्काल जांच करने को लेकर निर्देशित किया श्री सिंह ने कहा किशासन की मंशा है कि हर आम नागरिक को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो तथा समस्याओं का त्वरित गुणवत्तापूर्ण निस्तारित हो
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी, खाद्य आपूर्ति निरीक्षक विक्रांत श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।










Users Today : 71
Users This Year : 19406
Total Users : 31999
Views Today : 131
Total views : 63567