दीपावली पर सुरक्षा के पक्के इंतजाम — वाराणसी पुलिस अलर्ट मोड में, कैंट स्टेशन से रोडवेज तक सघन चेकिंग अभियान शुरू

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी   दीपावली पर्व को लेकर वाराणसी पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है। त्योहार के दौरान बढ़ती भीड़ और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों, कैंट रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।

एडीसीपी सरवन टी. के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कैंट स्टेशन परिसर, रोडवेज और आसपास के संवेदनशील इलाकों में गश्त कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान रेलवे के पार्सल ऑफिस और सामग्री घर की गहन जांच की गई। मौके पर जीआरपी की टीम भी मौजूद रही।

त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए एडीसीपी ने जीआरपी को विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने भीड़ नियंत्रण, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने और स्टेशन परिसर में गश्त बढ़ाने के निर्देश जारी किए।पुलिस का कहना है कि दीपावली के मौके पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई