डाला छठ पूजा को लेकर तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

इंजन लगाकर खाली किया जा रहा तालाब

बीते दिनों हुई भारी वर्षा के कारण लबालब भर गया था पोखरा

चकिया चंदौली डाला छठ पूजा महापर्व को देखते हुए जय मां काली सेवा समिति सहदुल्लापुर अध्यक्ष गुरुदेव चौहान, व चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने समिति के पदाधिकारी के साथ तालाब में आ रहे अनावश्यक पानी को नहरों में ही रोक कर इंजन लगाकर जल निकासी का कार्य शुरू करवाया

समिति के अध्यक्ष गुरुदेव चौहान ने बताया बीते कुछ दिनों से लगातार भारी बरसात के कारण तालाब की सीढ़ियां पानी से डूब चुकी है व्रती महिलाओं को होने वाली असुविधा को देखते हुए तालाब सीढ़ियों को खाली किया जा रहा है जिससे महिलाएं आसानी से सीढ़ियों पर खड़ी होकर पूजा कर सकें

इस दौरान समिति के पदाधिकारी लोहा चौहान, बाबू चौहान, संजय चौहान, शुभम मोदनवाल, गोविंद,अजवंत चौहान, किशन चौहान,आशु वर्मा, शिवाजी यादव, बिजली चौहान, विजय यादव, अनिल यादव , रवि चौहान मौजूद रहे

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई