वाराणसी 15 अक्टूबर सीर गोवर्धन निवासी समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश महासचिव अजय फौजी से जिला कारागार चौकाघाट मे सपाजनो ने मुलाकात किया । एम एल सी आशुतोष सिन्हा के नेतृत्व मे सपा जिलाध्यक्ष सुजित यादव “लक्कड” एवं सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” वाराणसी जिला कारागार मे बंद सपा नेता अजय फौजी से मुलाकात कर कुशलक्षेम पुछा।
एम एल सीआशुतोष सिन्हा ने कहा कि सरकार द्वेषपूर्ण भावना से ग्रसित होकर लगातार सपा कार्यकर्ताओ के उपर उत्पीड़न कर रही है आमजन व जनता की समस्याओ के लिए आवाज उठाने वाले अजय फौजी को अकारण बंद कर दिए जाने से सपा नेताओ मे आक्रोश है । एम एल सीआशुतोष सिन्हा ने अजय फौजी से कहा कि कानूनी प्रकिया शुरू कर जल्द ही जमानत कराकर रिहा कराया जायेगा। जेल मे बंद सपा नेता अजय फौजी से मिलने वालो मे एम एल सी आशुतोष सिन्हा,सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव “लक्कड”,सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा ” आदि लोग शामिल थे










Users Today : 80
Users This Year : 19415
Total Users : 32008
Views Today : 144
Total views : 63580