चोलापुर, वाराणसी भगवान की कथा सुनने से व्यथा दूर हो जाती है यह भगवान की कृपा से ही संभव है।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

गोला हनुमान मंदिर पर चल रहे राम कथा के तीसरे दिन साध्वी सोनम ने कहा कि परमात्मा कर्म के अनुसार ही फल देते हैं उन्होंने राम जन्म प्रकरण पर रोचक कथा सुना कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया इसी क्रम में कथावाचक राधेश्याम महाराज ने कहां की प्रकाश और अंधकार एक साथ नहीं रह

सकते उन्होंने बताया कि राम नाम जपने से ही भवसागर से मुक्ति मिल सकती है कार्यक्रम के पूर्व समिति के सदस्य त्रिभुवन चौबे ने एवं विकास सिंह ने रामचरितमानस की आरती करने के बाद साध्वी सोनम एवं राधेश्याम महाराज जी का स्वागत किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेंद्र सिंह रघुवंशी ,देवेंद्र नाथ सिंह, विनोद सिंह डोभी, बालाजी राय एच एस अकैडमी, श्याम सुंदर विश्वकर्मा भरत साहू, डॉ वीरेंद्र सिंह , दिनकर मिश्रा , उदयनाथ तिवारी जवाहर शर्मा एवं पप्पू सिंह एवं तमाम महिलाएं मौजूद रही कार्यक्रम के अंत में आरती,प्रसाद वितरण किया गया। अंत में आयोजन विजय सिंह ने आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई