दिनांक 13.10.2025 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु शहर के लहुराबीर, पिपलानी कटरा, मंडलीय चिकित्सालय कबीरचौरा, मैदागिन व गोदौलिया क्षेत्रों का भ्रमण कर पैदल गश्त की गई।
इस दौरान उन्होंने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मैदागिन चौराहे पर अवैध अतिक्रमण हटवाकर यातायात को सुचारु रूप से संचालित करने हेतु निर्देश दिए गए ।
गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट तक पैदल गश्त कर फुटपाथों से अतिक्रमण हटवाया गया तथा अतिक्रमणमुक्त व्यवस्था बनाए रखने हेतु सख्त निर्देश दिए गए । सड़क किनारे अतिक्रमण कर यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गई ।
साथ ही तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट, काली फिल्म तथा जातिसूचक शब्दयुक्त अवैध वाहनों के विरुद्ध भी प्रभावी अभियान चलाकर कार्यवाही की गई, जिससे आमजन को सुरक्षित व निर्बाध यातायात मिल सके ।
इस दौरान पुलिस उपायुक्त काशी गौरव बंशवाल, अपर पुलिस उपायुक्त काशी सरवणन टी., सम्बन्धित सहायक पुलिस आयुक्त व थाना प्रभारी मय पुलिसबल मौजूद रहे ।
रिपोर्ट - रिम्मी कौर










Users Today : 82
Users This Year : 19417
Total Users : 32010
Views Today : 146
Total views : 63582