सैयदराजा(चंदौली) राजकीय महिला महाविद्यालय के सभागार में सोमवार को मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत गुड टच एवं बैड टच के बारे में जागरूकता सम्बंधी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें मिशन शक्ति की प्रभारी डा0 श्रद्धा मिश्रा द्वारा विषय प्रवर्तन किया और छात्राओं को बताया कि गुड टच और बैड टच में कौन कौन सी गतिविधियां आती हैं।
इसके पश्चात बी0ए0 तृतीय सेमेस्टर की छात्राएं रोशनी बानों एवं काजल कुमारी द्वारा मंचन के माध्यम से छात्राओं को गुड टच एवं बैड टच में अंतर प्रदर्शित कर स्पष्ट किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 सुनील कुमार ने छात्राओं को बताया कि बैड टच अथवा सम्बंधित किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार होने पर उसका विरोध करने से अपने विरुद्ध किसी बड़े अपराध को होने से रोका जा सकता है।
छात्राएं इस बारे में स्वयं भी जागरूक हों और अपने आस-पास के लोगों अभिभावकों एवं परिवार वालों को समझाएं कि ऐसी कोई शिकायत किसी बच्चे द्वारा होने पर उसे गंभीरता से लिया जाए।
इस अवसर पर महविद्यालय के सभी प्राध्यापक डा0 रवि प्रकाश, हेमन्त कुमार निराला, डा0 अजय कुमार सोनकर, डा0 अभय राज यादव, डा0 अवनीश कुमार सिंह, अनुराग सिंह, रीतेश कुमार सिंह, डा0 ऋतेष गौरव, अमित कुमार, प्रमोद कुमार केशरी, पवन कुमार एवं शिव शंकर कुमार सहित महाविद्यालय की सभी छात्राएं उपस्थित रहीं।










Users Today : 27
Users This Year : 11887
Total Users : 24480
Views Today : 97
Total views : 48171